विद्या विनोद काला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कैंसर जागरूकता व्याख्यान और जांच शिविर आयोजित

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रेरणास्रोत, स्वप्नदृष्टा एवं संस्थापक प्रबंधन्यासी, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी स्वर्गीय विद्या विनोद काला की 28वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कैंसर जागरूकता व्याख्यान तथा नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन कर उनके सेवा-संकल्प को याद किया गया।

कार्यक्रम में अस्पताल के चेयरमैन एन.आर. कोठारी, विवेक काला, आलोक काला, अजय काला, संजय काला, ट्रस्टीगण, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं स्टाफ ने स्वर्गीय काला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा को समाज सेवा के संकल्प में बदलते हुए राजस्थान में कैंसर उपचार की सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था की नींव रखी। आज भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल हजारों मरीजों के लिए आशा और उपचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

राजस्थान विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कैंसर एवं स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा टांक ने कैंसर की प्रारंभिक पहचान, नियमित जांच, आधुनिक उपचार पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के ट्रेनर अजय काला ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा और अनुसंधान के कारण कैंसर अब पहले की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से उपचार योग्य बीमारी बन चुका है तथा समय पर जांच और उपचार से रोगियों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब जयपुर मरुगंधा की अध्यक्षा डॉ. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में “कैंसर जांच आपके द्वार” शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को चिकित्सकीय परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 80 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, व्यायाम तथा तंबाकू और अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img