रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में सड़क सुरक्षा जागरूकता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर द्वितीय, विद्याधर नगर में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को सम्मानित किया गया। चौगान स्टेडियम में आयोजित समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने दिनेश सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाया सड़क सुरक्षा का संदेश
इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सरकारी संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए। इन अभियानों के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों और नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया। दिनेश सिंह का फोकस केवल यातायात नियमों की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने सड़क सुरक्षा को जन-जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी मिल चुका सम्मान
सड़क सुरक्षा जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिनेश सिंह को इससे पहले भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मिला यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और सामाजिक सरोकारों को मिली एक और महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।समारोह में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img