एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता, जयपुर में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कमाण्डेन्ट एसडीआरएफ रेवन्त दान आईपीएस ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य बटालियन परिसर को हरा-भरा बनाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा बल के जवानों में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सुरक्षा और देखरेख के लिए विशेष ‘ग्रीन टीम’ का गठन
पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बटालियन स्तर पर विशेष ‘ग्रीन टीम’ का गठन किया गया है। यह टीम पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं उनके संरक्षण की निगरानी करेगी। अभियान के माध्यम से एसडीआरएफ परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ जवानों में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेन्ट नरेश शर्मा, सहायक कमाण्डेंट जग्गूराम, संजय कुमार शर्मा, दीपक कुमार, उमेश गौतम, रोहित चौधरी एवं अजय कुमार सहित बटालियन मुख्यालय में उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीम के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। बटालियन के प्रत्येक जवान द्वारा स्वप्रेरणा से पौधारोपण किया जा रहा है।

Hot this week

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img