तीन दिवसीय जनसुनवाई में विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीं आमजन की समस्याएं

अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित अपने निवास पर आयोजित तीन दिवसीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न परिवेदनाओं के साथ पहुंचे।

देवनानी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अनेक नागरिकों एवं संगठनों ने समस्याओं के समाधान और स्थानांतरण संबंधी मामलों में सहयोग मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा उनका अभिनंदन किया।

देवनानी ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक परिवेदना का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा तथा आमजन को समय पर राहत दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img