स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पौंड्रिक नगर, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव’ का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। महोत्सव में 252 खिलाड़ियों ने एकल प्रतियोगिताओं तथा 49 टीमों ने टीम स्पर्धाओं में भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।

महोत्सव का शुभारंभ जयपुर महानगर के सह कार्यवाह रूपसिंह के सान्निध्य में हुआ, जबकि दूसरे दिन टीम प्रतियोगितियों का संचालन सह महानगर कार्यवाह अशोक शर्मा के निर्देशन में किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी जाह्नवी मेहरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्रभाव के विकास का भी सशक्त आधार हैं। उन्होंने स्वस्थ एवं संगठित समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

दो दिवसीय महोत्सव में कबड्डी, चक्रिका छू, रस्सा-कस्सी और वलय गोल सहित विभिन्न पारंपरिक भारतीय खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें पौंड्रिक नगर की विभिन्न बस्तियों के खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महोत्सव का संयोजन पुष्पेंद्र राठौड़ ने किया, जबकि व्यवस्थाओं का दायित्व नगर संघचालक वैद्य केदारनाथ शर्मा ने संभाला। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

Hot this week

नशामुक्त राजस्थान के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही : राज्यपाल

जयपुर। प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राजस्थान...

Topics

SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला मुहाना थाने का कांस्टेबल 20 हजार लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img