जयपुर के श्याम जूस सेंटर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 50 किलो आम और सीताफल पल्प नष्ट कराया

जयपुर। मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जयपुर के सी-स्कीम स्थित श्याम जूस सेंटर पर निरीक्षण कर कार्रवाई की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा अस्वच्छ एवं बिना लेबल वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सुभाष मार्ग स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फ्रोजन डेजर्ट, पपीता शेक और सीताफल पल्प के तीन नमूने लेकर गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में करीब 40 किलोग्राम आम का पल्प बिना ढके रखा हुआ पाया गया। इसके अलावा लगभग 5 किलोग्राम दूषित फल तथा 10 किलोग्राम बिना आवश्यक लेबल वाला सीताफल पल्प भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान में जल परीक्षण रिपोर्ट, खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई तथा डस्टबिन खुले मिले।

आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक प्रतिष्ठान संचालक की जिम्मेदारी है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img