विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिखाई हरी झंडी, 970 वरिष्ठ नागरिक करेंगे सात दिवसीय तीर्थ यात्रा

जयपुर। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत सोमवार को मदार रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष वातानुकूलित तीर्थ यात्री ट्रेन रवाना हुई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया तथा यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर देवनानी ने विभिन्न कोच में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया, उन्हें योजना के तहत चयनित होने पर बधाई दी और यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि इस विशेष ट्रेन से अजमेर के 510 और भीलवाड़ा के 460 सहित कुल 970 वरिष्ठ नागरिक सात दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रा की सभी व्यवस्थाएं आईआरसीटीसी के माध्यम से की गई हैं, जिसमें भोजन, आवास, सुरक्षा, यात्रा गाइड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img