राजसमंद में सरकारी डॉक्टर 1,300 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजसमंद/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आर.के. राजकीय चिकित्सालय, राजसमंद में कार्यरत कनिष्ठ विशेषज्ञ (जनरल सर्जरी) डॉ. पंकज जैन को 1,300 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी चिकित्सक पर परिवादी के पुत्र की आंख के पास सिस्ट (छोटी गांठ) के ऑपरेशन के नाम पर 2,000 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार एसीबी चौकी राजसमंद को शिकायत मिली थी कि डॉ. पंकज जैन ऑपरेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नेतृत्व में कराया गया।

सत्यापन के दौरान आरोपी चिकित्सक 1,800 रुपए रिश्वत लेने पर सहमत हो गया और 500 रुपए पहले ही प्राप्त कर लिए। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को शेष 1,300 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मांग सत्यापन के दौरान लिए गए 500 रुपए भी बरामद कर लिए गए। एसीबी आरोपी चिकित्सक से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img