वनपाल भर्ती परीक्षा-2026 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी, 24 से 26 जुलाई तक दर्ज होंगी ऑनलाइन आपत्तियां

जयपुर, 21 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 28 जून 2026 को आयोजित वनपाल (परीक्षा कोड-G12P) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का मास्टर प्रश्न पत्र एवं प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

बोर्ड सचिव प्रीति माथुर ने बताया कि अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 को रात्रि 12:01 बजे से 26 जुलाई 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे निर्धारित प्रारूप में पोस्टल ऑर्डर संलग्न कर 24 जुलाई प्रातः 10 बजे से 28 जुलाई सायं 6 बजे तक व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय, दुर्गापुरा (जयपुर) के स्वागत कक्ष में अपनी आपत्तियां जमा करा सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ ही आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img