मेहता कॉलेज की 450 छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा की दी जानकारी

जयपुर। जयपुर पुलिस के जनजागरूकता अभियान के तहत सीकर हाईवे स्थित उदयपुरिया गांव के मेहता कॉलेज में बुधवार को 450 छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस आयुक्त ल सचिन मित्तके निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग टीम की नोडल अधिकारी रानू शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सुशीला और सुनीता चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व के साथ राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, वरिष्ठजन सम्मान योजना, नवीन न्याय संहिता, महिला अपराधों में निर्धारित दंड और वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर की सुविधाओं से भी अवगत कराया।

छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी अथवा किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में बिना हिचकिचाहट पुलिस से संपर्क करने तथा हेल्पलाइन और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कांस्टेबलों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी देना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img