राजस्थान पुलिस में 5 यंग प्रोफेशनल्स की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती, AI और डेटा आधारित पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने पुलिसिंग को आधुनिक, तकनीक आधारित और डेटा-संचालित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘यंग प्रोफेशनल्स’ के पांच विशेषज्ञ पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल पर शुरू की गई इस भर्ती का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, नशा नियंत्रण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में विशेषज्ञों की सेवाएं लेना है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग कंट्रोल तथा एआई इन पुलिसिंग के लिए एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 45,000 प्रतिमाह का निश्चित मानदेय मिलेगा तथा उनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए पुलिस मुख्यालय, जयपुर में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी।

उन्होंने बताया कि चयनित विशेषज्ञ अपराध संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण, महिला एवं बाल अपराध की मॉनिटरिंग, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा, सड़क दुर्घटना विश्लेषण, मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का अध्ययन तथा पुलिसिंग में एआई आधारित तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आवेदन प्रारूप सहित विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन ई-मेल अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर जमा किए जा सकेंगे।

Hot this week

नशामुक्त राजस्थान के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही : राज्यपाल

जयपुर। प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राजस्थान...

Topics

SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला मुहाना थाने का कांस्टेबल 20 हजार लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img