लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक भर्ती-2026 : मास्टर प्रश्नपत्र व प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी, 26 से 28 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 5 जुलाई 2026 को आयोजित लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का मास्टर प्रश्नपत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्नपत्र एवं उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया है।
बोर्ड की सचिव प्रीति माथुर ने बताया कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां 26 जुलाई 2026 को रात 12:01 बजे से 28 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न पर 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से शुल्क जमा कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे निर्धारित प्रपत्र में अपनी आपत्ति 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड कार्यालय, दुर्गापुरा (जयपुर) में व्यक्तिगत रूप से जमा करा सकते हैं। इसके साथ निर्धारित शुल्क का पोस्टल ऑर्डर सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम संलग्न करना अनिवार्य होगा।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणिक संदर्भ सामग्री के आधार पर ही आपत्तियां दर्ज कराएं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन करें। समयावधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img