बाड़मेर में पटवारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाड़मेर/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर जिले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी संजयकुमार मीणा, पटवार मंडल ईटादा, तहसील धनाऊ को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कृषि भूमि के कॉमर्शियल कन्वर्जन की मौका रिपोर्ट पेश करने और अग्रिम कार्रवाई में सहयोग करने की एवज में परिवादी से कुल 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बाड़मेर को शिकायत मिली थी कि आरोपी पटवारी संजयकुमार मीणा ग्राम ईटादा स्थित परिवादी की कृषि भूमि के कॉमर्शियल कन्वर्जन के ऑनलाइन आवेदन पर मौका निरीक्षण, रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा कन्वर्जन की आगे की कार्रवाई में सहयोग करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगते हुए 5 हजार रुपए पहले ही प्राप्त कर लिए थे, जबकि शेष 15 हजार रुपए सोमवार को लेना तय हुआ था।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार तथा पुलिस निरीक्षक देवाराम के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img