‘जन नायकन’ की रिलीज से पहले ही रिकॉर्डतोड़ कमाई, एडवांस बुकिंग में बिका 6 लाख से ज्यादा टिकट

एंटरटेनमेंट डेस्क। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड से मंजूरी में हुई देरी के चलते करीब सात महीने तक टलने के बाद फिल्म अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं।

एडवांस बुकिंग में बना नया रिकॉर्ड

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अब तक 6 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। देशभर में फिल्म को करीब 8,000 शोज के साथ रिलीज किया जा रहा है, जिनमें 3,500 से ज्यादा शो केवल तमिलनाडु में होंगे।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग से भारत में लगभग 15 करोड़ और दुनियाभर में 27 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। बिना बड़े पैन-इंडिया प्रमोशन के किसी क्षेत्रीय फिल्म के लिए यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है।

सिनेमाघरों में टिकटों की जबरदस्त मांग

तमिलनाडु के थिएटर संचालकों के मुताबिक टिकटों की मांग इतनी अधिक है कि अधिकांश सिनेमाघरों में शो मिनटों में हाउसफुल हो रहे हैं। चेन्नई के कमला सिनेमा में बुकिंग खुलते ही कुछ ही मिनटों में 10 हजार से अधिक टिकट बिक गए, जबकि मायाजाल मल्टीप्लेक्स के 48 शो एक घंटे से भी कम समय में हाउसफुल हो गए।

राज्य सरकार द्वारा चेन्नई में टिकट की अधिकतम कीमत 190 तय किए जाने के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली और अंतिम फिल्म

निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ को थलापति विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज में हुई देरी के दौरान उनकी पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़े पर्दे पर उनकी यह पहली और संभवतः अंतिम फिल्म होने के कारण प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नरेन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यन और संपादन प्रदीप ई. राघव ने किया है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img