आनंदपुरी में संदिग्ध हालात में सिलेंडर भभका, शिक्षिका 90% झुलसी, एफएसएल जांच के बाद साफ होगी वजह

जयपुर। मोती डूंगरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गैस सिलेंडर भभकने से एक निजी स्कूल की शिक्षिका गंभीर रूप से झुलस गई। करीब 90 प्रतिशत तक झुलसी शिक्षिका को पहले एसएमएस अस्पताल और बाद में परिजन दुर्लभजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि घटना मोती डूंगरी रोड स्थित गली नंबर-1 के मकान संख्या पी-12 की दूसरी मंजिल पर हुई। घटना के समय 40 वर्षीय स्वाति सैनी घर में अकेली थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 112 वाहन की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई संदिग्ध तथ्य मिले हैं। गैस सिलेंडर रसोई के बजाय हॉल में रखा मिला, जबकि चूल्हे से पाइप और रेगुलेटर अलग पाए गए। हॉल में आग के निशान, दीवारों पर धुएं की परत और एक तस्वीर का टूटा हुआ शीशा भी मिला है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना के बाद मकान के पीछे रहने वाले पड़ोसी छत के रास्ते घर में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर स्वाति सैनी को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
स्वाति सैनी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और अपने पति हरीश सैनी के साथ दूसरी मंजिल पर रहती हैं। दंपती की दो बेटियां हैं। पहली मंजिल पर परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं, जबकि भूतल किराए पर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आग गैस सिलेंडर भभकने से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। एफएसएल रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img