अजमेर में महिला सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस की वाहन रैली, जनभागीदारी पर जोर

अजमेर/जयपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत अजमेर में जागरूकता से लेकर जनभागीदारी तक कई गतिविधियां आयोजित की गईं। महानिदेशक यातायात मालिनी अग्रवाल ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में महिला सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों, गृहिणियों और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के साथ संवाद किया गया। अग्रवाल ने जमीनी स्तर पर सामने आ रहे अनुभवों और सुझावों की जानकारी ली तथा महिला सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और आमजन को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हेलमेट का वितरण भी किया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा के साथ सड़क सुरक्षा को भी अभियान से जोड़ते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शहर में निकली जागरूकता वाहन रैली
कालिका टीम, सेल्फ डिफेंस टीम, पुलिस थानों एवं चौकियों तथा पुलिस लाइन के जवानों ने महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली निकाली। मालिनी अग्रवाल ने पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जेल तिराहा, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट, सावित्री चौराहा, जवाहर रंगमंच और पुरानी चौपाटी होते हुए नई चौपाटी पहुंची। रैली के जरिए महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर आमजन को जागरूक किया गया।
बालिकाओं से संवाद, हेल्पलाइन की जानकारी
अभियान के तहत मेयो गर्ल्स स्कूल में पौधारोपण के साथ छात्राओं से संवाद किया गया। बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों, राजकॉप सिटीजन ऐप और महिलाओं से संबंधित नए कानूनों की जानकारी दी गई। छात्राओं से कहा गया कि किसी भी परेशानी या आवश्यकता की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में उनके लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और विश्वासपूर्ण वातावरण तैयार करना है।
कार्यक्रम में अजमेर रेंज के आईजी डॉ. रवि, जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला, हाड़ी रानी महिला बटालियन की कमांडेंट उषा यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका कुमावत सहित पुलिस अधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img