10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। बालिका की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र के साथ तकनीकी अनुसंधान और आसूचना तंत्र को सक्रिय किया था। उसकी दस्तयाबी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गत 17 जुलाई 2026 को बालिका की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट नान्ता थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम को बालिका के रंगबाड़ी क्षेत्र में होने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की दोनों टीमों ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और बालिका को रंगबाड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img