ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना होगी कल्याण धणी की 61वीं लक्खी पदयात्रा

जयपुर। डिग्गीपुरी के राजा कल्याण धणी की 61वीं लक्खी पदयात्रा 18 अगस्त को सुबह 9 बजे चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर से जयकारों के बीच रवाना होगी। पदयात्रा संघ के अध्यक्ष एवं संचालक श्रीजी शर्मा के अनुसार, यात्रा रवाना होने से पहले मुख्य केसरिया निशान का विधिवत पूजन होगा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज, गलता तीर्थ के अवधेशाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु शरण महाराज तथा त्रिवेणी धाम के राम रिछपाल देवाचार्य महाराज सहित अन्य गणमान्य अतिथि ध्वज दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगे।
पदयात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार रात से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों से श्रद्धालुओं का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया। कई पदयात्रियों ने गोविंद देवजी मंदिर परिसर और चारदीवारी के बरामदों में डेरा डाला। प्रशासन ने यात्रा को लेकर सुरक्षा और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। चौड़ा रास्ता से टोंक रोड और सांगानेर तक यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भंडारे लगाए गए हैं। सोमवार शाम से ही भंडारों में प्रसादी तैयार करने का काम शुरू हो गया।
चार दिन पड़ाव, हर रात धार्मिक आयोजन
पदयात्रा के दौरान प्रत्येक रात्रि पड़ाव पर भजन संध्या, रासलीला और सत्संग के आयोजन होंगे। पदयात्री 18 अगस्त को मदरामपुरा, 19 को हरसूलिया, 20 को फागी और 21 अगस्त को चौसला में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 अगस्त को पदयात्रा डिग्गीपुरी पहुंचेगी। डिग्गी पहुंचने पर शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गंगोत्री से लाए गए पवित्र गंगाजल से कल्याणजी महाराज के निज मंदिर में अभिषेक किया जाएगा।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img