राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती: AI से डेटा एनालिसिस तक 5 संविदा पद, आवेदन की अंतिम तिथि आज

जयपुर। राजस्थान पुलिस में तकनीक और विशेषज्ञता आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए शुरू की गई ‘यंग प्रोफेशनल्स भर्ती’ में आवेदन की अंतिम तिथि आज, 12 अगस्त 2026 है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल के तहत की जा रही इस भर्ती का उद्देश्य डेटा आधारित और आधुनिक पुलिसिंग में विशेषज्ञ युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार भर्ती पूर्णतः संविदा आधार पर होगी। इसके तहत कुल 5 पदों पर विशेषज्ञ युवाओं का चयन किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में होगी भर्ती
भर्ती में क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पांडे के अनुसार, इन विशेषज्ञों की सेवाओं से पुलिसिंग में तकनीकी दक्षता बढ़ाने और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
ऑफलाइन और ई-मेल से आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट Rajasthan Police से भर्ती की विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन कमरा संख्या 217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर-302015 में ऑफलाइन जमा किया जा सकता है। इसके अलावा निर्धारित ई-मेल पते adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in तथा adgprules@rajpolice.gov.in पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है, इच्छुक अभ्यर्थियों को आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img