गोगामेड़ी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, मेला स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

जयपुर। गोगामेड़ी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव भी किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04743 हनुमानगढ़-सादुलपुर मेला स्पेशल 19 से 22 अगस्त, 24 से 27 अगस्त तथा 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन हनुमानगढ़ से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04744 सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल उक्त तिथियों में सादुलपुर से शाम 4:25 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। मेला स्पेशल में 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। तीन चरणों में यह सेवा कुल 12-12 फेरे करेगी।
श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन का भी ठहराव
गोगामेड़ी मेले को देखते हुए गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस को 15 से 26 अगस्त तक गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन यहां रात 2:07 बजे पहुंचेगी और 2:09 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर को 15 से 25 अगस्त तक गोगामेड़ी में ठहराव मिलेगा। यह ट्रेन रात 12:27 बजे पहुंचेगी और 12:29 बजे रवाना होगी। रेलवे के इस निर्णय से गोगामेड़ी मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img