CBN ने जयपुर FPO में 370 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 500 LSD ब्लॉट्स जब्त किए, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

जयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर स्थित फॉरेन पोस्ट ऑफिस (FPO) में स्पेन और मैक्सिको से आए दो अंतरराष्ट्रीय पार्सलों से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 370 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) और 500 एलएसडी ब्लॉट्स (7.71 ग्राम) जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई 21 जुलाई को की गई, जब FPO कस्टम्स से मिली सूचना के आधार पर स्पेन से आए एक पार्सल की तलाशी ली गई। जांच में बेबी बैग के भीतर छिपाकर रखे गए छह पैकेटों से कुल 0.370 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। दूसरी कार्रवाई 18 जुलाई को मैक्सिको से आए एक पार्सल पर की गई। विशिष्ट सूचना के आधार पर की गई जांच में पांच एलएसडी ब्लॉटर शीट मिलीं, जिनमें कुल 500 एलएसडी ब्लॉट्स (7.71 ग्राम) पाए गए। बरामद मादक पदार्थ को भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

सीबीएन ने बताया कि दोनों कार्रवाई अधिकारियों की सतर्कता और खुफिया सूचना के आधार पर संभव हो सकीं। विभाग का लक्ष्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क और कार्टेल्स को पूरी तरह ध्वस्त करना है। सीबीएन ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन या व्हाट्सएप के माध्यम से दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img