आरपीए में 25 जुलाई को जुटेंगे न्यायपालिका, अभियोजन, पुलिस व एफएसएल के वरिष्ठ अधिकारी, ‘प्रभावी न्याय वितरण के लिए अंतर-एजेंसी समन्वय’ विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला 

जयपुर। आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में 25 जुलाई को राज्यस्तरीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ‘प्रभावी न्याय वितरण के लिए अंतर-एजेंसी समन्वय को बढ़ाना’ विषय पर होने वाली इस एक दिवसीय कार्यशाला में न्यायपालिका, अभियोजन, पुलिस विभाग और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के 70 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक संजीब कुमार नार्जारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़े सभी हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत बनाकर अनुसंधान, अभियोजन और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है। कार्यशाला में राज्यभर से 20 न्यायिक अधिकारी, 20 अभियोजन अधिकारी, 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा एफएसएल के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पुलिस, अभियोजन और न्यायपालिका की भूमिका, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, साक्ष्य प्रबंधन, लंबित प्रकरणों के कारणों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा होगी।

निदेशक नार्जारी ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से जांच एजेंसियों, अभियोजन, न्यायपालिका और एफएसएल के बीच संवाद और सूचना साझा करने की व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, मामलों के त्वरित निस्तारण और प्रभावी न्याय वितरण की दिशा में ठोस परिणाम मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

नशामुक्त राजस्थान के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही : राज्यपाल

जयपुर। प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राजस्थान...

Topics

SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला मुहाना थाने का कांस्टेबल 20 हजार लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img