ज्योतिनगर से लेखराज उर्फ कान्हा लापता, पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

जयपुर। राजधानी के ज्योतिनगर थाना क्षेत्र से 17 जुलाई से लापता बालक लेखराज वर्मा उर्फ कान्हा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आमजन से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, लेखराज वर्मा उर्फ कान्हा, पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा, निवासी 5-बी, अम्बेडकर नगर, रावजी का बाग, इमली फाटक, 17 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने बताया कि गुमशुदा बालक का रंग गोरा, कद करीब 4 फीट तथा शरीर दुबला-पतला है। घर से निकलते समय उसने लाल रंग की हाफ बाजू की टी-शर्ट, नीले रंग का पायजामा और पैरों में चप्पल पहन रखी थी।

पुलिस ने बालक का फोटो और हुलिया जारी करते हुए अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल थानाधिकारी, पुलिस थाना ज्योतिनगर के मोबाइल नंबर 9928403434 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img