एनसीआरपी पोर्टल की जांच में सामने आया साइबर ठगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं/जयपुर। जिले के पचेरी कलां थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खाते के जरिए साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर तीन शिकायतें दर्ज मिली थीं।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में साइबर ठगी के जरिए पीड़ितों से क्रमशः ₹15,800, ₹25,000 और ₹30,000, कुल ₹70,800 ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

नशामुक्त राजस्थान के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही : राज्यपाल

जयपुर। प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राजस्थान...

Topics

SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला मुहाना थाने का कांस्टेबल 20 हजार लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img