ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ का वार: जयपुर में दो महिला समेत चार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और सांगानेर, बस्सी, कानोता व प्रताप नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में स्मैक तथा नशे की बिक्री से प्राप्त 1,800 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस ने नैनतारा सांसी (68) के कब्जे से 7.09 ग्राम, बस्सी थाना पुलिस ने शिव कुमार (42) के पास से 6.89 ग्राम, कानोता थाना पुलिस ने लक्की सांसी (19) के कब्जे से 1.59 ग्राम तथा प्रताप नगर थाना पुलिस ने मेहर सांसी (19) के पास से 2.66 ग्राम स्मैक और 1,800 नकद बरामद किए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

नशामुक्त राजस्थान के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही : राज्यपाल

जयपुर। प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राजस्थान...

Topics

SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला मुहाना थाने का कांस्टेबल 20 हजार लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img