ब्यावर में हेड कांस्टेबल और दलाल रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार

ब्यावर/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ब्यावर सदर के हेड कांस्टेबल रामाकिशन और दलाल कानाराम को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवादी की बहन से जुड़े एक प्रकरण में राजीनामा करवाने की एवज में तय राजीनामा राशि 9 हजार रुपए के अतिरिक्त 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन के बाद 8 हजार रुपए रिश्वत देना तय हुआ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार शिकायत में बताया गया था कि पुलिस थाना ब्यावर सदर के हेड कांस्टेबल रामाकिशन और कांस्टेबल मनोज राजीनामा करवाने के बदले रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान हेड कांस्टेबल रामाकिशन ने 8 हजार रुपए की रिश्वत दलाल कानाराम को दिलवाई। एसीबी टीम को देखकर कानाराम ने यह राशि अपने परिचित राहुल काठात को सौंप दी, जो नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। एसीबी उसकी तलाश में जुटी हुई है।

एसीबी ने हेड कांस्टेबल रामाकिशन और दलाल कानाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img