जयपुर। पेशे से दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) डॉ. श्वेता कंसाना ने मिसेज़ राजस्थान-2026 में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेष उपलब्धि हासिल की। पिछले 11 वर्षों से वह डॉ. ठक्कर्स जयपुर डेंटल हॉस्पिटल में एसोसिएट डेंटिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने इस मंच पर भी अपनी प्रतिभा का सफल प्रदर्शन किया।
डॉ. श्वेता कंसाना ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया। वह श्री तुषार चंदेला की धर्मपत्नी हैं तथा उनके परिवार में 10 वर्षीय पुत्र है। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास और प्रेरणा दी।
मिसेज़ राजस्थान-2026 में मिली यह उपलब्धि न केवल डॉ. श्वेता कंसाना, बल्कि जयपुर और पूरे राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं पारिवारिक एवं पेशेवर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने सपनों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं।