कारतूसों के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 17 जिंदा कारतूस व 41 खोखे बरामद

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ईस्ट ने अवैध हथियार एवं गोला-बारूद के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कारतूसों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 जिंदा कारतूस और 41 खाली कारतूस (खोखे) बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आलोक कुमार सिंघल के सुपरविजन में डीएसटी ईस्ट को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कारतूस लेकर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 जिंदा कारतूस और 41 खाली खोखे बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह कारतूसों की खेप हरियाणा से लेकर आया था। उसने यह भी बताया कि हरियाणा में अपने एक साथी के साथ मिलकर 41 राउंड हवाई फायर किए थे, जिनके खाली खोखे भी वह अपने साथ लेकर आया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से मिले और जयपुर में इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कारतूस किसी आपराधिक वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले थे या अवैध तस्करी के लिए लाए गए थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी के अन्य साथियों, हथियारों के स्रोत तथा पूरे सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में डीएसटी ईस्ट के कांस्टेबल धर्मेंद्र, देवेंद्र और जितेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Hot this week

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

जयपुर/झुंझुनूं। बगड़ थाना इलाके में हुए नाबालिग से दुष्कर्म...

Topics

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

जयपुर/झुंझुनूं। बगड़ थाना इलाके में हुए नाबालिग से दुष्कर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img