उत्तर पश्चिम रेलवे के डॉ. के. कृष्ण कुमार बने रेलवे बोर्ड में महानिदेशक

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (पीसीएमडी) डॉ. के. कृष्ण कुमार को भारतीय रेलवे के सर्वोच्च प्रशासनिक स्तर पर रेलवे बोर्ड में महानिदेशक, रेलवे स्वास्थ्य सेवा (डीजी-रेलवे हेल्थ सर्विसेज) नियुक्त किया गया है। इसे उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने डॉ. कृष्ण कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति डॉ. कृष्ण कुमार की उत्कृष्ट कार्यशैली, दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है।

केरल के पालघाट जिले के निवासी एवं भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा (आईआरएचएस) 1990 बैच के अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने 26 अगस्त 1991 को रेलवे सेवा में प्रवेश किया। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने भावनगर, वडोदरा और पश्चिम रेलवे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वडोदरा के रूप में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें पश्चिम रेलवे की महाप्रबंधक दक्षता शील्ड तीन बार प्राप्त हुई, जबकि कोविड-19 महामारी के दौरान भी उनके कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया।

डॉ. कृष्ण कुमार ने 25 अगस्त 2025 को उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक का कार्यभार संभाला। लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में उनके नेतृत्व में चिकित्सा विभाग ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। इनमें केंद्रीय अस्पताल की लैब का एनएबीएल मान्यता (NABL Accreditation) प्राप्त करना, आरोग्यम कैफे, ओपीडी फार्मेसी की शुरुआत तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में छह क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की नियुक्ति प्रमुख हैं।

उनके नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं में किए गए नवाचारों का लाभ हजारों रेल कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिजनों को मिला। उनकी नियुक्ति पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img