झुंझुनूं पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराधियों पर सख्ती, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

झुंझुनूं/जयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) की अध्यक्षता में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसपी ने पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने तथा हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

बैठक में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के खिलाफ नियमित अभियान चलाने, महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण करने तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

Hot this week

एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जयपुर। मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता,...

10 हजार के इनामी नाबालिग अपहृता को कोटा के रंगबाड़ी से किया दस्तयाब

जयपुर/कोटा। मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा एवं नान्ता थाना...

बुटाटी धाम के दानपात्र खुले तो सामने आया 92.45 लाख का चढ़ावा, 273 ग्राम चांदी भी मिली

बुटाटी/नागौर। नागौर जिले के प्रसिद्ध लोक आस्था एवं आरोग्य...

Topics

रोड सेफ्टी जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img