मानसिक अवसाद के कारण युवक ने लगाया फंदा

जयपुर। जामडोली थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का एसएमएस अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक लेखराज मीणा (25) जामडोली का रहने वाला था। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह अपने कमरे में गया और रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लगभग आधे घंटे बाद जब परिवार के लोग उसे बुलाने कमरे में पहुंचे, तो लेखराज को फंदे से लटका पाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लेखराज का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक अनबन के कारण उसकी पत्नी ससुराल छोड़कर अपने पीहर चली गई थी। करीब एक साल पहले पत्नी ने महिला थाना (ईस्ट) में लेखराज और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस कानूनी कार्रवाई और केस के चलते लेखराज लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

 

Hot this week

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजस्थान उच्च...

आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ा, अब प्रतिमाह मिलेंगे 5,455 रुपए, 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की...

Topics

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजस्थान उच्च...

बीएमसीएच एवं कैंसर केयर का 29वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

जयपुर। बीएमसीएच एवं कैंसर केयर का 29वां स्थापना दिवस...

विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी

जोधपुर/जयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पहाड़गंज सेकंड में शनिवार...

तारा देवी सोनी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि

जयपुर। तारा देवी सोनी (लाडनवाल) के 21 अक्टूबर 2026...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img